अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक दर्दनाक हवाई हादसा हुआ है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक स्काईडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान के पायलट सहित सभी 12 सवारों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना स्काईडाइविंग गतिविधियों के दौरान हुई है, जिससे स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
Source: Source