बालोद जिले में डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के बीच ट्रकों से ईंधन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य साथी फिलहाल फरार है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल और घटना में इस्तेमाल वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एसपी योगेश पटेल के निर्देशानुसार विशेष पुलिस टीम और साइबर सेल द्वारा की गई। गौरतलब है कि 2 जून को नेवारीखुर्द निवासी खिलेश्वर सिंह तारम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके और एक अन्य ट्रक से कुल 560 लीटर डीजल (जिसकी कीमत करीब 57,106 रुपये है) चुरा लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Source: Source