जींद जिले के अलेवा क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 जून की है, जब गांव अलेवा स्थित शिरडी मंदिर के पास कुलदीप नाम के युवक का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर गांव के ही रहने वाले जोगिन्द्र उर्फ नन्हा और दीपक उर्फ दीपु को नामजद किया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source: Source