छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के एक और फरार आरोपी सुभेष अग्रवाल (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा संचालित करते थे और पैसों का लेन-देन व हिसाब-किताब संभालते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुभेष अग्रवाल के पास से मोबाइल बरामद किया है, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरोह के तीसरे फरार आरोपी अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी और तलाश जारी है।
Source: Source