रेवाड़ी में पत्नी पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेश उर्फ गैणी, जो पहले से ही हत्या के प्रयास, नशा तस्करी और मारपीट जैसे 5 गंभीर मामलों का सामना कर रहा है, 11 जून को अपनी पत्नी रूचिका के साथ मारपीट कर रहा था। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी हथियार बेड के नीचे छिपाकर फरार हो गया था। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी महेश नशे का आदी है और लगातार अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। सदर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Source: Source