नूंह जिले में दिल्ली-अलवर हाईवे (NH-248A) पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार और ऑटो की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Source: Source