यातायात विभाग में पदस्थ ASI रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे उर्फ ‘दादू’ की मौत हो गई है। एक विवाद के बाद आरोपियों ने उसे बोलेरो गाड़ी से कुचल दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रायपुर के अस्पताल में 6 दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source: Source