कवर्धा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने और ग्राम संपदा ऐप में निर्माण कार्यों की ऑनलाइन एंट्री न करने वाले 20 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया। सीईओ ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर निलंबन व एफआईआर तक की कार्रवाई हो सकती है। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई गई। कई आवासों के अब तक अधूरे रहने पर संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। महात्मा गांधी नरेगा के तहत चल रहे कार्यों को 30 जून तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए।
Source: Source