छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के थाना पटना क्षेत्र में 2018 से लापता एक युवती को पुलिस ने 8 साल बाद ग्वालियर, मध्य प्रदेश से बरामद किया है। गुमशुदगी के बाद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को युवती के ग्वालियर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई और उसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। लंबे समय बाद बेटी के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Source: Source