रायपुर में संयुक्त ईसाई समाज छत्तीसगढ़ ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और हर हिंदू परिवार को 50-50 गाय उपलब्ध कराने का अनोखा सुझाव दिया है। समाज का कहना है कि गाय के नाम पर राजनीति तो खूब होती है, लेकिन उसके संरक्षण को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं है। समाज के पदाधिकारियों ने आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर सरकार से गंभीर नीति बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सड़कों पर घूम रहीं लावारिस गायें सड़क हादसों का कारण बन रही हैं। उनका तर्क है कि अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलेगा, तो सरकार और समाज दोनों की जवाबदेही तय होगी। साथ ही, यदि गाय हिंदू आस्था का केंद्र है, तो हर हिंदू परिवार को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाय को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय जमीनी स्तर पर संरक्षण पर चर्चा होनी चाहिए। समाज ने सरकार को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।
Source: Source