अंबिकापुर में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। मामले में दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। जहां तहसीलदार और नायब तहसीलदार संगठन विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, वहीं अब विधायक के समर्थकों ने भी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों और समर्थकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई है। इस विवाद में छात्र संगठन भी विधायक के समर्थन में सामने आया है, जिससे मामला और राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है।
Source: Source