छत्तीसगढ़ के धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने की कोशिश की। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शिकायत लेकर वहां पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने बीजेपी पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत और आरोपों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source: Source