हरियाणा के फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की अधिग्रहित ज़मीन को वैद्य बताकर फर्जी पेपर के ज़रिए 37.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सलीम कुरैशी ने पुलिस में शिकायत दी कि साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ लोगों ने उसकी मुलाकात तहसील कर्मचारियों से करवाई। आरोपियों ने सेक्टर-48 का 100 वर्ग गज का प्लॉट अपना बताकर 37.50 लाख में बेचने की पेशकश की। 2 अप्रैल 2024 को पीड़ित से 9 लाख रुपये बयाना लिए गए और बाद में शेष रकम भी ले ली गई। आरोपियों ने पहले वाले प्लॉट की जगह दूसरे प्लॉट के दस्तावेज़ हिमाचल प्रदेश के रामशहर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करा दिए। जब पीड़ित ने प्लॉट पर निर्माण कराने की कोशिश की तो HSVP कर्मचारियों ने काम रुकवा दिया। HSVP ने बताया कि वह ज़मीन पहले ही प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित है और उस पर निर्माण की अनुमति नहीं है। पीड़ित के पूछने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की जांच में ठगी, साजिश और धमकी के आरोप सही पाए गए। थाना सेंट्रल फरीदाबाद में सात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 506 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Source: Source