पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा स्थित ऊंची बस्सी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर रात के समय बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गया। वह लगभग 15 मिनट तक प्रयास कर बैंक परिसर में प्रवेश करने में सफल रहा। इसके बाद उसने करीब एक घंटे तक पूरे बैंक की तलाशी ली, लेकिन कैश लॉकर तक नहीं पहुंच सका। बैंक अधिकारियों के अनुसार सेफ लॉकर पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई नकदी चोरी नहीं हुई। जाते समय चोर बैंक से एक टैबलेट लेकर फरार हो गया। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब स्थानीय लोग बैंक के पास से गुजर रहे थे और टूटी ग्रिल देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Source: Source