छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोईंग में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार रात अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। धुआं देखकर ऊपरी मंजिल में रहने वाले परिवारों ने बैंक प्रबंधन को सूचना दी। बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को खबर की। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बैंक का अधिकांश फर्नीचर और कुछ रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बैंक प्रबंधन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक के कामकाज पर असर पड़ा है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था के सवाल उठाए हैं।
Source: Source