हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1993 बैच के IAS एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी कमलेश कुमार पंत को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। केके पंत इससे पहले वन, गृह और सतर्कता विभाग देख रहे थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए। सीनियरिटी में गुप्ता के बाद पंत दूसरे नंबर पर थे। अब शीर्ष पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। सरकार ने अहम जिम्मेदारी देते हुए उन पर भरोसा जताया है। नए मुख्य सचिव के रूप में पंत प्रशासनिक सुधारों पर फोकस करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद विभिन्न विभागों में अन्य फेरबदल भी हो सकता है।
Source: Source