न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने वार्षिक इजराइल डे परेड में शामिल नहीं होकर दशकों पुरानी परंपरा तोड़ दी। उनके इस फैसले से शहर के निवासियों में गहरी बहस छिड़ गई है। इससे पहले ममदानी प्रशासन ने नकबा (1948 में फिलिस्तीनियों के विस्थापन) को याद करते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर दोनों पक्षों की भावनाओं को भड़का दिया है। मेयर के कार्यालय ने अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इजराइल समर्थक संगठनों ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है। वहीं, फिलिस्तीन समर्थक तबकों ने मेयर का समर्थन किया है। यह घटना अमेरिका में इजराइल समर्थन और फिलिस्तीन मुद्दे पर बढ़ती दरार को दिखाती है। न्यूयॉर्क के राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर गर्मागम बहस जारी है।
Source: Source