भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इस अभ्यास के तहत इन चार राज्यों के करीब 3.7 करोड़ मतदाताओं की पात्रता की पुष्टि की जाएगी। यह पुनरीक्षण अभियान 1 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगा। बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे और मतदाताओं का विवरण सत्यापित करेंगे। निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। 28 जून तक प्राप्त हुए फार्मों के आधार पर 5 जुलाई को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद एक माह तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। यह पुनरीक्षण सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद किया जा रहा है जिसमें मतदाता सूचियों में केवल पात्र नागरिकों को शामिल करने के आयोग के अधिकार को मान्यता दी गई थी। मणिपुर में अगले सर शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर यह अभ्यास और भी अहम हो गया है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने का अधिकारी है। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
Source: Source