म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत दौरे पर बिहार के बोधगया पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आए राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से की। उन्होंने प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और ध्यान किया। इस दौरान उनके साथ म्यांमार के उच्च पदस्थ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। राष्ट्रपति का यह दौरा भारत-म्यांमार द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है। शनिवार को वह बोधगया में ही रुके और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। भारत सरकार ने इस दौरे को ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत अहम बताया है।
Source: Source