बिलासपुर के बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में आयोजित विकासखंड स्तरीय सुशासन तिहार शिविर का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन उनकी जनसमस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा। कई ग्रामीण शिविर में आए ही नहीं, जबकि जो आए उन्होंने नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने भी इसे अधूरा और निष्फल बताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन हर बार सुशासन तिहार जैसे आयोजनों से दिखावा मात्र करता है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा। शिविर में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई। प्रशासन ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया है, लेकिन ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मोर्चे पर कितना गंभीर है।
Source: Source