कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 शनिवार को देशभर के कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे की परीक्षा कई जगह 11:23 बजे शुरू हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एम/एस टीसीएस की तकनीकी गड़बड़ी को इसकी वजह बताया है। नोएडा के सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर हालात और खराब रहे, जहां सैकड़ों छात्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। दोपहर सत्र की परीक्षा का समय बदलकर शाम 4 बजे कर दिया गया है। एनटीए ने कहा कि प्रभावित छात्रों को पूरा निर्धारित समय दिया जाएगा। एजेंसी ने तकनीकी समस्या का समाधान होने की जानकारी दी और घटना पर खेद जताया। प्रभावित छात्र हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 और ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। इस घटना से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
Source: Source