पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके घर में भी मां, बहन और बेटी हैं, और वे महिलाओं का सम्मान करते हैं। यह संस्कार उन्हें बुजुर्गों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट लिखी थी और उनका काम सिर्फ परफॉर्म करना था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमरीश पुरी ने कई खलनायक किरदार निभाए, लेकिन वे वास्तविक जिंदगी में बुरे नहीं थे। उनके वकील का कहना है कि सेलिब्रिटी के नाम पर पब्लिसिटी ली जा रही है। इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है और जवाब मांगा गया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट उज्जवल भसीन ने वेब सीरीज ‘लुखे’ के एक वायरल क्लिप में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का हवाला देते हुए FIR की मांग की थी। कोर्ट ने भी कहा कि क्लिप में इस्तेमाल शब्द परिवार के साथ सुनना मुश्किल हैं।
Source: Source