बिहार के सुपौल जिले के सिमराही स्थित NH-27 मीट मार्केट में शुक्रवार शाम दो मीट काटने वालों के बीच मामूली कहासुनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष देखते ही देखते लाठी-डंडे, धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से जमकर भिड़ गए। इस झड़प में करीब सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी मार्केट में ऐसे मामले होते रहे हैं, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी जाती। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद में शांति बनाए रखें।
Source: Source