फरीदाबाद में आज प्रस्तावित बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। 29/30 मई की रात 2 बजे से 30 मई दोपहर 2 बजे तक कई मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे। मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी रेड लाइट तक का रास्ता बंद रहेगा। डीसीपी एनआईटी कार्यालय से मुल्ला होटल जाने वाला मार्ग भी प्रतिबंधित रहेगा। चिमनी बाई चौक (नमस्ते चौक) पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को बड़खल, अंखीर चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड से रवाना किया जाएगा। हल्के वाहनों के लिए बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बड़खल गांव रोड और सैनिक कॉलोनी मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने सभी संबंधित मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। यह कदम किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
Source: Source