छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में धान खरीदी केंद्रों में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि मुलमूला समेत कई धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण के दौरान धान की ‘सुखती’ दिखाकर भारी मात्रा में कमी दर्शाई गई है, जिससे अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। पार्टी का आरोप है कि यह गड़बड़ी खरीदी प्रभारी और केंद्र प्रबंधकों की मिलीभगत से हुई हो सकती है और इसमें प्रशासनिक या राजनीतिक संरक्षण की संभावना भी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में पारदर्शी जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source: Source