हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भावनगर टर्मिनस–शकूरबस्ती–भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 29 मई से 27 जून 2026 तक चलेगी और नारनौल स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा। ट्रेन के संचालन से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से शुक्रवार को रवाना होकर शनिवार सुबह नारनौल पहुंचेगी और दो मिनट रुककर आगे बढ़ेगी। वापसी में यह ट्रेन शनिवार को शकूरबस्ती से चलकर नारनौल होते हुए भावनगर टर्मिनस जाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों जैसे अजमेर, आबूरोड, रींगस, रेवाड़ी और गुरुग्राम से होकर गुजरेगी। रेलवे का कहना है कि इस सेवा से गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ कम होगी।
Source: Source