हरियाणा में खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से करीब 3.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गिरोह ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें झांसे में लिया। पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 को सौंप दी है। शिकायत के अनुसार करनाल निवासी मोहित सैनी ने खुद को हरियाणा खेल विभाग में ऑब्जर्वर बताया और कंपनी से संपर्क किया। उसने दावा किया कि उसकी पहुंच हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन और अन्य सरकारी विभागों तक है। आरोपी ने कहा कि वह कंपनी के करीब 2.5 करोड़ रुपये के अटके भुगतान को रिलीज करवा सकता है। इसी बहाने उसने कुल 3.5 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर FIR नंबर 100 दर्ज की गई है। क्राइम ब्रांच अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह के फर्जीवाड़े से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
Source: Source