बिहार के मुंगेर जिले में ड्यूटी पर तैनात एक RPF जवान की बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। लैलख ममलखा स्टेशन पर तैनात धर्मेंद्र कुमार (48) नामक जवान का अपहरण कर लिया गया। बाद में उसका शव एक तालाब से नग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले जवान के साथ क्रूर अत्याचार किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश या निजी विवाद हो सकता है। रेलवे सुरक्षा बल के जवान की इस हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Source: Source