राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीरामपुरा गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर चार लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में पति रामसिंह चौधरी, उसकी मां पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और एक रिश्तेदार महिमा शामिल हैं। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए सभी चार शवों को एक कार में डालकर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई कार से शव बरामद किए। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला और उसके दोनों बच्चों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पति की दूसरी शादी के बाद घर में लगातार झगड़े होते थे, जिससे आरोपी महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।
Source: Source