सोनीपत जिले के जाखौली टोल प्लाजा पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक सरकारी सीसीटीवी कैमरा तोड़कर चुरा लिया। यह कैमरा लेन नंबर-9 पर लगा था और वाहनों व सुरक्षा की निगरानी के लिए उपयोग होता था। आरोपी बाइक (नंबर HR-72-J-6349) पर सवार होकर आए और कैमरा उखाड़ने के बाद तेजी से फरार हो गए। टोल सुपरवाइजर तेज सिंह ने तुरंत राई थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 303 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया। प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार के अनुसार, केस नंबर 132 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत जुटाए हैं।
Source: Source