सिरसा जिले के डबवाली में SA इंद्रदेव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ नशे में संलिप्तता की शिकायतों पर दो दिन पहले ही लाइन हाजिर किया गया था। अब एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैसे के लेन-देन का मामला दिख रहा है। यह वीडियो डबवाली के गांव जोगीवाला स्थित मेडिकल स्टोर का 5 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में SA दुकानदार से चुपके से पैसे लेकर जेब में डालते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य सिविल ड्रेस व्यक्ति भी संदिग्ध भूमिका में नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने से पहले ही की गई थी। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पैसे का लेन-देन नशा तस्करी से जुड़ा है या नहीं। वीडियो में SA दुकानदार से मुंह पर हाथ रखकर कुछ समझाता भी दिखा है। पुलिस ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच जारी है।
Source: Source